बलिया स्थापना दिवस पर बड़े कलाकारों की जमेगी महफ़िल, दिखेगा कला और‎-संस्कृति का अनूठा संगम

बलिया में काफी दिनों बाद कला, संस्कृति और विरासत का बेजोड़ संगम ‘बलिया महोत्सव’ के रूप में देखने को मिलेगा। जी हां, बलिया जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से 1 नवंबर से 3 नवंबर तक पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बलिया महोत्सव का आयोजन होगा।

इसमें कला और संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम होंगे, जिसमें पद्मश्री कैलाश खेर, दिनेशलाल यादव निरहुआ, रवि किशन के अलावा जिले के स्थानीय कलाकार से लेकर बाहर के भी स्टार कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। एक नवंबर को इस महोत्सव का शुभारंभ होगा ।

बलिया महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन, यानि एक नवंबर को कुल पांच कार्यक्रम होंगे, जिसमें पहला कार्यक्रम बहुद्देशीय सभागार में प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन दिन में 11 बजे से 01 बजे तक होगा। इसके मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त होंगे। सभागार में ही दोपहर 2 से 3 बजे तक यूथ कानक्लेव का आयोजन होगा, जिसके मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र वशिष्ठ अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे

। शाम 4 बजे से 6 बजे तक पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री अपर्णा यादव शामिल होंगी। पुलिस लाइन में ही स्टार नाइट का आयोजन 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा, जिसमें पद्मश्री कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि 9 से 11 बजे तक दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा।

दूसरे दिन, यानि 2 नवंबर को चार कार्यक्रम होंगे। दिन में 11 से 01 बजे तक बहुउद्देशीय सभागार में किसान सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर शामिल होंगे। शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी व सांसद रवींद्र कुशवाहा सम्मिलित होंगे। पुलिस लाइन में आयोजित स्टार नाइट में मुख्य गायक के रूप में सांसद व अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ का कार्यक्रम होगा। रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा।

तीसरे दिन 3 नवंबर को बहुउद्देशीय सभागार में नारी अभिनंदन समारोह का आयोजन दिन में 11 बजे से 01 बजे तक होगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा संजय यादव व विधायिका केतकी सिंह सम्मिलित होंगी। पुलिस लाइन में शिवानी मिश्रा का रंगारंग कार्यक्रम शाम 4 बजे से 6 बजे तक तथा शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक स्टार नाइट में सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ल का कार्यक्रम होगा। तीसरे और अंतिम दिन अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा दयालु सम्मिलित होंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago