569 रुपए का स्मार्टफोन लॉन्च, ग्रामीण भारत पर है फोकस

अब आप मात्र 569 रुपए में स्मार्ट फीचर फोन खरीद सकते हैं. जी हाँ स्मार्ट फीचर फोन बनाने वाली कंपनी आईवीवो (iVVO) ने भारतीय मार्केट में मोबाइल यूजर्स के लिए मंगलवार को 569 रुपए से लेकर 669 रुपए तक के स्मार्ट फीचर फोन लॉन्च किए.

कंपनी का फोकस ग्रामीण भारत पर है. कंपनी ने ये नए हैंडसेट इको सीरीज के तहत लॉन्च किए हैं. इस मौके पर कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ प्रदीप्तो गांगुली ने कहा, ”हमें पूरा भरोसा है कि इको सीरीज हमारे लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन साबित होगा, इसके जरिए हम ग्रामीण भारत में अपनी पहुंच बढ़ाएंगे.”

कपंनी ने इको सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. तीनों मोबाइल में 1000 एमएएच की बैटरी, MP3 और MP4 प्लेयर, एलइडी टॉर्च, ब्लूटूथ सपोर्ट, वन टच म्यूजिक एक्सेस, 1.8 इंच स्क्रीन, जीपीआरएस वेब ब्राउजर, वायरलेस एफएम, प्राइमरी कैमरा और 32 जीबी तक की स्टोरिंग कैपेसिटी है. इसके अलावा एक मॉडल में सेल्फी कैमरा और वायब्रेशन मोड की सुविधा भी दी गई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

48 minutes ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

49 minutes ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

51 minutes ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

53 minutes ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

55 minutes ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 hours ago