“जिस सरकार में महिलाएं सुरक्षित न हों वहां राष्ट्रवाद की बात करना बेमानी”

सिकंदरपुर डेस्क:  बलिया के सिकंदरपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रेस कांफ्रेसं कर प्रदेश की योगी और देश की मोदी सरकार पर हमला बोला है। डाकबंगला प्रांगण में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय चिंतक दीपंकर भट्टाचार्य ने मीडिया को संबोधित करते हुआ कहा कि आज पूरे देश में आर्थिक मंदी है जो हाल के दिनों में कभी नहीं था।

रिजर्व बैंक का एक लाख 76 हजार करोड़ केंद्र सरकार ने लेकर पूजी पतियों को दे दिया अगर रिजर्व बैंक से निकाला गया पैसा गरीबों मजदूरों व गांव तक पहुंचा होता तो आज देश आर्थिक मंदी में नहीं होता। लोगों को मजदूरी के लाले पड़े हैं।बाजार में तेजी लाने के लिए गरीबों को काम देना चाहिए तभी बाजार मजबूत होंगे और देश में तेजी आएगी और हम आर्थिक मंदी से उबर सकेंगे। कहा की केंद्र सरकार पैसा अमीरों व कंपनियों को देकर मालामाल कर रही है।

मोदी सरकार को देश से कोई मतलब नहीं है वह देश को बांटने व बेचने में लगी हुई है। किसानों को पेंशन के नाम पर 500 महीना देकर गुमराह किया जा रहा है जबकि न्यूनतम पेंशन कम से कम 3000 होनी चाहिए। बीएसएनएल रेलवे डिफेंस कोयला सब बेचने के फिराक में हैं। राष्ट्रवाद की नारा लगाने वाली पार्टी जो अर्थव्यवस्था में राष्ट्रीयकरण था वह निजी हाथों में जा रहा है।  आखिर केंद्र सरकार ऐसा क्यों कर रही है आज आमजन परेशान है।

पूरे देश में मजदूर संगठन मजदूरों नौजवानों द्वारा हड़ताल किया जा रहा है। एनआरसी का भय दिखाकर देश को बांटने की साजिश की जा रही है। केवल आसाम में 19 लाख लोग एनआरसी में बाहर हुए हैं। जब यह पूरे देश में लागू होगा तो देश की स्थिति बहुत खराब होगी और कश्मीर से भी बुरा हाल होगा । बिहार से लेकर कई प्रदेशों में बाढ़ की स्थिति भयावह है सरकार खेल रही है किसी राज्यों में भाजपा की सरकार ठीक से काम नहीं कर रही है ।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में चिन्मयानंद और सेंगर जैसे आरोपी पार्टी में जिम्मेदार पदों पर रहते हुए महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सामंतवाद फल फूल रहा है। पूरे प्रदेश में हत्या लूट बलात्कार अपहरण छीनेती की घटनाएं आम हो गई हैं। पूरे देश में विपक्ष कमजोर हो चुका है इसलिए जनता को यह देखना है कि विपक्ष कैसे मजबूत होगा पूरे देश में गरीबों मजदूरों द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है।

मोदी सरकार हिटलर शाही चला रही है जो अब धीरे-धीरे हिंदुस्तान के लोगों को अनुभव हो रहा है बिना लड़े इनसे छुटकारा नहीं मिलने वाला है। कश्मीर को इन्होंने एक नहीं किया बल्कि और हमसे दूर कर दिया दुखी वर्धमन करके राष्ट्रीयता नहीं बन सकता लोगों को लेकर के बन सकता है।एक देश एक संविधान संविधान में कई विधान तू नागालैंड में अलग प्रावधान क्यों है जबसे उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनी है सामंती उत्पीड़न व अपराधियों का प्रदेश बन गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की युवा इकाई आईसा का राष्ट्रीय सम्मेलन 8 9 व 10 को हैदराबाद में होगा। वही किसान संगठन का एक बड़ा सम्मेलन अवध के इलाके में होगा महिला संगठन राजस्थान तथा ट्रेड यूनियन बंगाल में एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगा। इस मौके पर रामजी राय सुधाकर यादव लाल साहब श्री राम चौधरी नियाज अहमद आदि मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 month ago