बलिया- प्राथमिक स्कूलों से ‘इस्लामिया’ शब्द हटाने का आदेश, मुस्लिमों में नाराजगी

बलिया/बिल्थरारोड  क्षेत्र में स्थित इस्लामिया प्राथमिक विद्यालयों पर पर लिखे विद्यालयों से सरकार के आदेश के बाद इस्लामिया लिखा शब्द हटाने का कार्य शुरू हो गया है।  इस्लामिया शब्द हटने के बाद पूर्व में रहे इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय अब प्राथमिक विद्यालय के नाम से जाने जाएंगे। साथ ही ये विद्यालय अब शुक्रवार को बन्द होने के बजाय अब अन्य सभी प्राथमिक विद्यालयों की तरह रविवार को ही बन्द होंगे।

इस फरमान से मुस्लिमों में सरकार के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही है। बताते चलें​ कि शिक्षा क्षेत्र सीयर में कुल 6 इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय है। जिनमे अवाया, कुण्डैल, बासपार बहोरवा, उभांव, तिरनई व पिपरौली बड़ागांव। जहां इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय है।

इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा फोन से सूचित किया गया कि जितने इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय है उन पर से इस्लामिया शब्द हटाकर सिर्फ प्राथमिक विद्यालय ही रहने दिया जाय।

उन्होंने बताया कि इस आदेश के साथ ही इस्लामिया शब्द हटाने के लिए कर्मचारी को लगा दिया गया है। बताया कि अब ये विद्यालय शुक्रवार के बजाय रविवार को ही बन्द होंगे। इसके लिए कोई लिखित आदेश के बारे में पूछे जाने पर एबीएसए ने कहा कि सिर्फ फोन द्वारा सूचना मिली है अभी कोई लिखित आदेश प्राप्त नही हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago