बलिया
जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में 517284 पौधों का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में वर्षा काल के दौरान 10 लाख 26 हजार 372पौधों का रोपण किया जाएगा किया जा रहा है, जिसमें वन विभाग को 607628 व अन्य विभागों को 418745 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।
भवानी सिंह खंगारोत ने बताया 15 अगस्त को विशेष अभियान के तहत 517284 पौधों का रोपण वन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा किया जाएगा। विशेष अभियान के तहत जनसहभागिता से वृक्षारोपण सुनिश्चित कराने की तैयार की गई है ,जिसमें औद्योगिक प्रतिष्ठानों ,इको क्लब ,लायंस क्लब ,रोटरी क्लब ,रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी आदि से सहयोग लिया जाएगा 15 अगस्त को वन विभाग अपने लक्ष्य का 30% अन्य विभागो द्वारा अपने लक्ष्य का 80% पौधे रोपित करेंगे ।
जिला अधिकारी ने इस अभियान में सभी से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराने के अपील की है ।जिलाधिकारी ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए वृक्षारोपण किया जाना बहुत जरूरी है ।
जिलाधिकारी ने बताया की 15 अगस्त को वन विभाग द्वारा 182288 ग्राम विकास विभाग द्वारा 91469 ,राजस्व विभाग द्वारा 52938 ,पंचायती राज विभाग द्वारा 52938 ,आवास विकास द्वारा 4544 औद्योगिक विकास विभाग द्वारा6123, नगर विकास विभाग द्वारा 9088, लोक निर्माण विभाग द्वारा 9886 ,सिंचाई विभाग द्वारा 11456 रेशम विभाग द्वारा 2923,कृषि विभाग द्वारा 4544, पशुपालन विभाग द्वारा 5056, सहकारिता द्वारा 2304,उद्योग विभाग द्वारा 5184 ,विद्युत विभाग द्वारा 5056,माध्यमिक शिक्षा द्वारा 4810 , प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा 4118 बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा5206,उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 6122,श्रम विभाग द्वारा 1610, स्वास्थ विभाग द्वारा 7190 ,परिवहन विभाग द्वारा 1344 रक्षा विभाग 4288 रेलवे 5590,उद्यान विभाग द्वारा 26660 व पुलिस द्वारा 4544 पौधों का रोपण किया जाएगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…