ददरी मेला कवि सम्मेलन में ‘कमीशनखोरी’ मामले की जांच शुरू, ईओ तलब

बलिया डेस्क: ददरी मेला की शान कवि सम्मेलन में ‘कमीशनखोरी’ के मामले में अमर उजाला अख़बार में रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दूबे ने बताया कि जिलाधिकारी के यहां से पत्र मिलने के बाद ईओ नगर पालिका को कवि सम्मेलन की मूल पत्रावली के साथ शुक्रवार को तलब किया गया है। उधर इसी मामले में एसपी देवेंद्र नाथ ने सीओ सिटी को जांच सौंपी है।

जांच शुरू होते ही नगर पालिका में हंडकंप की स्थिति है समाजसेविका पूनम पांडेय ने बीते सोमवार को डीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया था कि ददरी मेला में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन के संदर्भ में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार ने दिल्ली में रह रहे पुत्र जनपद बलिया के ही नवोदित युवा कवि हर्ष पांडेय से मोबाइल पर बात कर रहे थे। विगत 45 दिनों से इनके बीच एक दिन में दो से तीन बार बात होती थी।

चेयरमैन का कहना था कि देश के नामी बड़े कवियों से बलिया ददरी मेला में आने की बात करिए और आपको कवि सम्मेलन का संयोजक बनाया जा रहा है। हर्ष पांडेय ने देश के बड़े और सम्मानित कवियों से बात की। इसके बाद ‌कवियों की लिस्ट बनाकर चेयरमैन के पास भेज दिया। चेयरमैन ने सभी कवियों के बैंक एकाउंट नंबर भी लिए।

बात निर्णायक मोड़ पर आई तो नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ ने हर्ष पांडेय से कहा कि कवि सम्मेलन का कुल बजट तीन लाख 80 हजार रुपये है, लेकिन आपको संयोजक तभी बनाया जाएगा, जब आप छह लाख रुपये के बजट पर हामी भरेंगे और हस्ताक्षर करेंगे। हर्ष पांडेय ने इंकार कर दिया। इसके बाद चेयरमैन ने हर्ष पांडेय को संयोजक बनाने से इंकार कर दिया। मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी थी।

गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू करते हुए शुक्रवार को कवि सम्मेलन की मूल पत्रावली के साथ ईओ नगर पा‌लिका दिनेश विश्वकर्मा को तलब किया है। एसपी देवेंद्र नाथ ने भी मामले की जांच ‌सीओ सिटी को सौंप दी है। सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दूबे ने कहा की जिलाधिकारी के यहां से पत्र मिलने के बाद जांच के क्रम में ईओ नगर पालिका को कवि सम्मेलन की मूल पत्रावली के साथ बुलाया गया है।

शिकायतकर्ता को भी बुलाया जाएगा। इसके बाद दोनों पक्षों की बात सुनने और साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। वहीँ सीओ सिटी अरूण सिंह ने कहा किन अभी मैं इलाहाबाद हाईकोर्ट में हूं। आफिस में जांच से संबंधित लेटर आया होगा तो निश्चित जांच शुरू की जाएगी।

,

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago