जिला हॉस्पिटल में चल रहे खेल को बलिया डीएम ने पकड़ लिया, अब किसी की खैर नहीं

बलिया डेस्क: बलिया के जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मेसर्स मनीष कंस्ट्रक्शन और आराजीमाफी सागरपाली को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है. इसके अलावा पंद्रह दिनों के अन्दर इस फार्मों से धनराशि रिकवर करने को भी कहा गया है. वहीँ तय समय सीमा में अगर फर्म धनराशि नहीं जमा करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का भी आदेश दिया गया है.

वहीँ फर्म को सामग्री आपूर्ति करने करने को लेकर सीएमओ कार्यालय से सम्बंधित अधिकारीयों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है. मामला जिला चिकित्सालय अनियमित रूप से विभिन्न सामग्रियों की आपूर्ति का है जिसकी जांच 31 अगस्त को जिलाधिकारी के आदेश पर की गयी थी.

दरअसल बिना किसी टेंडर और समुचित प्रक्रिया के इस फर्म से जिला चिकित्सालय में तमाम तरह की सामग्रियों की आपूर्ति कराई जा रही थी. लेकिन अब इस पर एक्शन लिया गया है. वहीँ अब यह फर्म या फिर इससे जुड़ी कोई भी फर्म शासकीय निविदा में हिस्सा नहीं ले पाएंगी. वहीँ करीब ढाई लाख रूपये की धनराशि भी जमा करनी होगी.

इसके अलावा वरिष्ठ कोषाधिकारी की देख रेख में, जिला अस्पताल में नवीन ई-निविदा की प्रक्रिया शुरू करने का भी आदेश जारी किया गया है. वहीँ सीएमओ कार्यालय के किस पटल के ज़रिये इस फर्म को सामग्री आपूर्ति करने का पत्र जारी किया गया था और इसके पीछे किन किन अधिकारीयों और पटल सहायक का हाथ था, उसकी भी जांच करने उनके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही गयी है.

आपको बता दें कि अब डीएम के इस आदेश के बाद सीएमओ कार्यालय में अफरा तरफी का माहौल हो गया है. वहीँ सीएमओ प्रभारी डॉक्टर जीपी कहना है कि फिलहाल उनके पास डीएम के आदेश की लिखित कॉपी नहीं मिली है. उन्होंने कहा है कि कॉपी मिलने के साथ ही आदेश का पालन किया जायेगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago