Categories: बलिया

बलिया के 156 मदरसों की जांच शुरू, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई हैं कमेटियां

फर्जी तरीके से मदरसों के संचालन और गलत तरीके से मदरसा आधुनिकीकरण योजना का लाभ लेने की शिकायतों के बाद यूपी के मदरसों की जांच शुरु हो गई है। जांच के दायरे में बलिया के 156 मदरसे भी शामिल हैं। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बनी कमेटियां इन मदरसों की जांच कर रही हैं।

जांच कमेटियों के द्वारा मदरसों से जुड़े हर महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। कमेटी भूमि, भवन, किरायानामा, मान्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बता दें कि योजना के तहत मदरसों में तीन अतिरिक्त शिक्षक रखे जाते हैं।

अब इन मदरसों की जांच के लिए नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। नगरीय क्षेत्र की कमेटी में उपजिलाधिकारी, नगर शिक्षा अधिकारी के अलावा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पालिका या नगर पंचायत के ईओ की ओर से नामित अवर अभियंता को रखा गया है।

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में उप जिलाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी की ओर से नामित अवर अभियंता को शामिल किया गया है। कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले में संचालित 156 में तीन मदरसे शासन से अनुदानित है। इनमें एक नगरीय क्षेत्र सिकदंरपुर में है। जांच के बाद मदरसों की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। गलत तरीके से सरकारी लाभ लेने वाले मदरसों को चिन्हित किया जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago