Categories: बलिया

शिक्षण संस्थान को छात्रवृत्ति काम पूरा करने के निर्देश, छात्र इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

बलिया में कक्षा 9 और कक्षा 10 में छात्रवृत्ति आवेदन प्रकिया चल रही है। ऐसे में अब इन कक्षाओं में आवेदन करने और छात्रवृत्ति वितरण के संबंध में समय अनुसार कार्यवाही करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक 23 नवंबर तक काम पूरा करना होगा।

बता दें कि 23 नवंबर तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के मूल अभिलेखों से मिलान के बाद ऑनलाइन आवेदन और सत्यापन का कार्य करना होगा। साथ ही 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राएं 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं शिक्षण संस्थान के द्वारा 11वीं व 12वीं के छात्रों के आवेदन प्राप्त कर दस्तावेज सत्यापन करने का कार्य 3 दिसंबर तक करना होगा।

इस संबध में जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय एवं वित्तविहिन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को निर्देशित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 9वीं व 10वीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाने की आखिरी तिथि 19 नवंबर समाप्त हो गई है। ऐसे में अभी तक शिक्षण संस्थानों के द्वारा काम पूरा नहीं किया गया है। ऐसे में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सारे दस्तावेजों का मिलान कर कार्यालय में डाटा उपलब्ध कराएं, वरना किसी भी प्रकार की लापरवाही की समस्त जिम्मेदारी संबंधित शिक्षण संस्था की होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago