एक्टर सोनू सूद से प्रेरित होकर बलिया के नौजवान ने शुरू की फ्री कोचिंग, नाम रखा ‘छोटा साइंटिस्ट’

बलिया डेस्क : कोरोनाकाल में जहां बड़ों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है, वहीं बच्चों को पढ़ाई में भारी नुकसान हुआ है। लंबे समय तक स्कूल और कॉलेज बंद रहने की वजह से बच्चे पढ़ाई में काफी पिछड़ गए हैं। ऐसे ही बच्चों की मदद के लिए सिकंदरपुर तहसील के रहने वाले पवन कुमार सामने आए हैं। उन्होंने अपने  गांव गोडवारा में फ्री कोचिंग का आग़ाज़ किया है।

पवन कुमार द्वारा शुरु की गई इस कोचिंग का  नाम छोटा साइंटिस्ट है। यहां पहली से लेकर बारवीं तक के बच्चों को बिना किसी फीस के पढ़ाया जाता है। कोचिंग का संचालन तीन शिफ्ट में किया जाता है। 1 से 2 बजे तक 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के बच्चों को पढ़ाया जाता है। 2 से 3 बजे तक 5वीं, 6ठी, 7वीं और 8वीं के बच्चे पढ़ते हैं। वहीं 3 से 4 बजे तक पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी के बच्चों को शिक्षा दी जाती है। पवन कुमार बताते हैं कि उन्होंने अपनी इस कोचिंग का आग़ाज़ बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से प्रेरित होकर पिछले महीने ही किया है। उनकी कोचिंग में सबसे ज़्यादा छोटे बच्चे पढ़ने आ रहे हैं।

बड़े बच्चों की तादाद अभी थोड़ी कम है। उन्होंने बताया कि उन्होंने फ्री में कोचिंग इसलिए शुरु की ताकि यहां गरीब बच्चे भी पढ़ने आ सकें। पवन ने बताया कि उन्हें फ्री में कोचिंग चलाने का आइडिया सोनू सूद से मिला। उन्होंने कहा कि जिस तरह सोनू सूद ने प्रवासी कामकारों की मदद की उसी तरह वह भी लोगों की मदद करना चाहते थे।

वह सोनू सूद की तरह लोगों की पैसों से मदद तो नहीं कर सकते थे, ऐसे में उन्होंने बच्चों को फ्री में पढ़ाने की ठान ली और गांव में ही कोचिंग शुरु कर दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते बच्चों का पढ़ाई में काफी नुकसान हुआ है। 6-7 महीने से स्कूल बंद होने की वजह से बच्चे वह सब भूल सकते हैं जो उन्हें पढ़ाया गया है।

बच्चों को इसी स्थिति से बचाने के लिए ये कोचिंग शुरु की गई है। यहां बच्चों को उनके कोर्स की ही चीज़ें पढ़ाई जाती हैं, जिससे उनका रिवीज़न हो सके। पवन ने बताया कि उनकी कोचिंग में कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र सोशल डिस्टेन्सिंग का भी ख़्याल रखा जाता है। सभी बच्चे एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाकर रखते हैं।

बच्चों के मास्क न पहनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हालांकि अभी गांव में कोरोना का कोई भी केस नहीं है इस वजह से बच्चों को मास्क के लिए नहीं कहा गया है। अगर कोई केस आता है तो बच्चों को मास्क पहनने के लिए कहा जाएगा। हालांकि बलिया खबर के आग्रह पर उन्होंने बच्चों में मास्क वितरण करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago