Categories: बैरिया

बलियाकां’ड: विधायक सुरेन्द्र सिंह के साथ आरो’पी की फोटो वाॅयरल, बड़ा भाई किया गया गिर’फ्तार

बलिया डेस्क : बलिया ह’त्याकां’ड से खाकी के इकबाल और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। बलिया में कोटे के आवंटन को लेकर बुलाई गई खुली बैठक में एक शख्स की हत्या मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। घटना के मुख्य आरोपी आरोपी धीरेंद्र सिंह की बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के करीबी होने की बात सामने आ रही है।

शुक्रवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा बीजेपी कार्यकर्ता और आरोपी धीरेंद्र सिंह को मिठाई खिलाते एक तस्वीर तेजी से वाॅयरल हुई। सूत्रों के अनुसार दबंग धीरेंद्र सिंह बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का दाहिना हाथ है। धीरेंद्र सिंह पहले भी कई बार अधिकारियों से अभद्रता कर चुका है। वह आर्मी से रिटायर बताया जाता है। हालांकि पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के बड़े भाई देवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

33 के खिलाफ दर्ज हुआ के’स- उधर डीआईजी आजमगढ़ भी बलिया में कैंप कर रहे हैं. डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे ने कहा कि मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह समेत 8 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस केस में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। मौके पर पकड़े जाने के बाद भी मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह भाग निकला।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago