कुर्सी पर बैठते ही इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र ने चलाया अभियान, घर से भागे बच्चे को परिजन से मिलाया !

बेल्थरारोड डेस्क : पंचायत चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़े तबादले के बाद जिले की पुलिस काफी एक्टिव नज़र आ रही है । हम बात कर रहे हैं उभावं थाने की जहाँ नवागत प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र  की गश्त व वाहनों की चेकिंग से  इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है।

वहीँ निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र की सक्रियता के चलते पूरे क्षेत्र में पुलिस की गतिविधियों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका ताज़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब घर से भागकर भटक रहे 8 साल के बच्चे को सियर पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया।

जानकारी के मुताबिक थाना मधुबन जनपद मऊ का 8 साल का जावेद बलिया के कोथ गावं में अपने ननिहाल आया था।  वहीँ किसी बात को लेकर जावेद की मां ने उसको मारपीट कर डांट लगाईं थी जिससे नाराज होकर जावेद अपने नाना के घर से निकल गया जो अकेले रेलवे स्टेशन बेल्थरारोड के पास में घूमते हुए  सीयर पुलिस चौकी के उप निरीक्षक आर.के. सिंह को मिला जिसके बाद उनकी टीम ने बच्चे को पुलिस चौकी सियर लाया गया ।

पुलिस चौकी पर उससे पूछताछ की गई। उसके द्वारा बताए गए पते पर जानकारी करते कराते हुए सूचना कराई गई जिस पर जावेद की मां पुलिस चौकी बेल्थरा रोड आकर अपने बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में ली अपने बच्चे को ऑपरेशन मुस्कान के तहत पाने के उपरांत जावेद की मां रोते हुए पुलिस का धन्यवाद करते हुए बार बार शुक्रिया किया कि आज पुलिस की तत्परता के कारण उसका बच्चा उसको मिल गया वरना बच्चे के साथ क्या होता इसे कोई नहीं जानता।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago