बलिया । उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदस्यों व जिले के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को पत्रक दिया। पत्रक में मुख्यमंत्री से कहा गया है कि कोविड 19 की दूसरी लहर के कारण जिले के समस्त उधोग व्यापार पूरी तरह से त्रस्त है ।
इस समय पूरे जिले में शादी- विवाह का सीजन चल रहा है दुकाने बंद होने के वजह से शादी वाले दोनों परिवारों में बेटी एवं बहु को देने के लिए शादी का सामान,जेवर,फर्नीचर,कपड़े ,बारातियो के भोजन जलपान की व्यवस्था का सामान अन्य विभिन्न सामानों की खरीदारी में भारी परेशानी हो रही है और तमाम शादिया कैंसिल/टूट रही है । यह स्थिति समाज के सभी वर्गों के लिए कष्टदायक है ।
मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि कि जिले में कहीं भी बाजार बंद न कराया जाए बाजार बंद करना बहुत आवश्यक हो तो ऐसी दशा में प्रतिदिन प्रत्येक ट्रेड के व्यापारियों को राहत देने के लिए 4 घंटे के लिए क्षेत्रवार बाजार खोलने की अनुमति दी जाए।
कारोबारियों ने कहा कि व्यापारी इस वक्त भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। प्रान्तीय मंत्री सुनील परख ने कहा कि दुकानें न खुलने से व्यापारियों के साथ ही आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों की दुकानों का किराया, कर्मचारियों का वेतन एवं बिजली बिल, बच्चों की फीस के अलावा अन्य खर्चों का बोझ बढ़ रहा है।इस पर सरकार थोड़ी राहत दे। ज़िला अध्यक्ष राधा रमन एवं महामंत्री प्रेमचंद्र मिश्र ने संयुक्त बयान में कहा कि शहर में कुछ व्यापारी अपनी दुकानों पर जाकर आवश्यक सामग्री एवं प्रपत्र जैसे चेकबुक एवं जरूरी कागजात निकालने हेतु शटर का ताला खोलते हैं तो पुलिस मारपीट एवं चालान शुल्क के नाम पर धन उगाही करती है।
यह बात सिटी मजिस्ट्रेट के सामने रखी कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं जिला युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने किया एवं युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी, जन अधिकार मंच के अतुल सिंह व अन्य मौजूद रहे ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…