बलिया : कोरोना वायरस की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच जिले में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थित सरकारी अस्पतालों में बच्चों के लिए पांच-पांच बेड के आइसीयू की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि सरकार महामारी को रोकने के लिए संजीदगी से कार्य कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से वर्चुअल संवाद में सांसद भी जुड़े और जनपद की तैयारियों और मौजूद इंतजाम के संबंध में जानकारी दी। सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार स्किल डेवलेपमेंट के माध्यम से एक लाख पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करेगी, इसमें हर जनपद से प्रतिभागी चुने जाएंगे। जनपद के ग्रामीण इलाकों में स्थित अस्पतालों में बच्चों के लिए पांच-पांच बेड का आइसीयू तैयार किया जाएगा।
सोनबरसा में भी लगेगा आक्सीजन प्लांट
आक्सीजन की कमी न हो इसके लिए जिला अस्पताल में स्थापित प्लांट का ट्रायल चल रहा है। दो से तीन दिनों में आक्सीजन की आपूर्ति प्राप्त होने लगेगी। बसंतपुर व फेफना में पीएम केयर फंड से आक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। भविष्य में सोनबरसा अस्पताल में भी प्लांट लगाए जाने की योजना है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…