Categories: बलिया

बलिया में उद्योग व्यापार मंडल का हुआ गठन

बलिया में उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश (पंजी) का गठन कर दिया गया है। प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के द्वारा जिला अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता और जिला महामंत्री शुभम कुमार गुप्ता को मनोनीत किया है।

गुदरी बाजार बलिया में प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा मनोनीत पदाधिकारी को मनोनीत पत्र सौंपा गया। इस दौरान डॉक्टर बद्रीनारायण गुप्ता, शिव कुमार कौशिकेय, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, राम अवतार सरावगी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी (अध्यक्ष/महामंत्री) का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

मनोनीत जिला अध्यक्ष गुप्ता ने प्रेसवार्ता में कहा कि जनपद की व्यापारिक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत तरिके से संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जायेगी।

इस क्रम में आर0टी0आई0 के कार्यक्रम मनोज राय हंस, ई० राम दयाल वर्मा,  केन्द्रिय उपभोक्ता फोरम के डायरेक्टर सुनील यादव, फौजी एम०पी० पाण्डेय, नीतेश त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, राजेश गुप्ता (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा), परवेज अहमद, डॉ0 परमात्मा प्रसाद गुप्ता, डॉ० कृष्णा कुमार, डॉ० अशोक कुमार राकेश कुमार वर्मा, गोरख नाथ वर्मा एडवोकेट, हरि जी हर्ष अग्रवाल रौनिहार आदि सैकड व्यापारी मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago