इंडियन आर्मी की भर्ती रैली, बलिया के युवा इस दिन ले सकते हैं हिस्सा!

उत्तर प्रदेश में कोटे के लोगों के लिए सेना भर्ती 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में सेना भर्ती 15 अक्टूबर तक चलने वाली है. आपको बता दें कि यह भर्ती रैली युद्ध में शहीद और घायल जवान के बेटों और सगे भाइयों, युद्ध विध वाओं के बेटों, जाट रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों के बेटो के लिए है.

इसके साथ साथ इस भर्ती रैली में बाकी के भी रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों और युद्ध में धायल जवानों के बेटों, भाइयों और कानूनी तरीके से गोद लिए बेटे भी हिस्सा ले सकते हैं. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी इस भर्ती रैली में हिस्सा ले सकते हैं. सैनिक सामान्य ड्यूटी की भर्ती 5 अक्टूबर को होगी. इसके अलावा इसमें खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं.

दर असल 2 मार्च से 5 मार्च तक एथलेटिक्स से लेकर बास्केटबॉल और तमाम खेलो प्रशिक्षण के दौरान जिन खिलाडियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, वह भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं. सैनिक ट्रेडसमैन के लिए 14 अक्टूबर को भर्ती की जाएगी. सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए बलिया के युवा 7 अक्तूबर को इसमें हिस्सा ले सकते हैं.

बलिया के युवा भी बड़ी तादाद में इसमें हिस्सा ले सकते हैं. यहाँ के युवाओं को काफी समय से इसका इंतजार था लेकिन अब उनके इंतजार की घड़ियाँ ख़त्म हुई.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago