Categories: देश

न्यूजीलैंड से हारकर भारत वर्ल्ड कप से बाहर

सांस थाम देने वाले पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया विश्व कप 2019 से बाहर हो गई। वर्षा बाधित इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम 221 रन पर ऑलआउट होते हुए 19 रन से मैच गंवा बैठी।इसके पहले विश्व कप फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। चार ओवर में ही टीम इंडिया ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाज गंवा दिए। दूसरे ओवर में रोहित शर्मा (1), तीसरे ओवर में विराट कोहली (1) और चौथे ओवर में केएल राहुल (1) चलते बने। मैट हैनरी और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी ने 10वें ओवर में दिनेश कार्तिक (6) को भी पवेलियन की राह दिखा दी।

इसके पहले न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 8 विकेट खोकर 239 रन बनाए। बुधवार को न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर 46.1 ओवरों में 221/5 से आगे खेलना शुरू किया। इन 23 गेंदों में भारतीय पेसर्स भुवी और बुमराह ने अपनी जबरदस्त खेल दोहराते हुए सिर्फ 28 रन खर्च करते हुए कीवी बल्लेबाज को पवेलियन भी लौटाया।

47 ओवर की आखिरी गेंद पर कल नाबाद लौटे खतरनाक कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर 74 रन बनाकर रवींद्र जडेजा के खतरनाक थ्रो पर रन आउट हुए। 48 ओवर की पहली गेंद पर एक बार फिर जडेजा ने भुवी की गेंद पर टॉम लाथम को लौटाया तो आखिरी बॉल पर विराट ने कैच लपककर मैट हैनरी (1) का खेल खत्म किया। इस तरह भुवी के खाते में 3 तो बुमराह, हार्दिक पांड्या, जडेजा और चहल ने 1-1 विकेट चटकाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago