योगी के मंत्री का बेतुका बयान,कहा- देश के लिए खुशी से झेलनी चाहिए महंगाई

पेट्रोल-डीजल सहित कई चीज़ों के कीमतें आसमान छू रही हैं. महंगाई को लेकर विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद बुलाया जा चुका है. वहीँ, उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने महंगाई को लेकर लोगों को अजीबो गरीब सलाह दी है. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता को देश के स्वाभिमान के लिए महंगाई की मार झेलते रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि महंगाई की मार झेलकर हम अपना आर्थिक स्तर बढ़ा सकते हैं. हम दुनिया को ये बता सकते हैं कि हम दूसरे देशों से कभी कुछ लेते नहीं, बल्कि देते रहते हैं.

कैबिनेट मंत्री यहीं नहीं रुके. उन्होंने लोगों को समझाते ही कहा कि लोगों को उस तरह से महंगाई झेलनी चाहिए जैसे महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान के खातिर घास की रोटी खाई थी. देश के लोग हमेशा स्वाभिमान के साथ जीते रहे हैं. इसलिए महंगाई को भी देश के स्वाभिमान से जोड़कर देखना चाहिए. महंगाई को लेकर इस बयान के साथ ही कैबिनेट मिनिस्टर ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं किया. बीजेपी सरकार किसानों, आम लोगों के हित में काम कर रही है.

लक्ष्मी नारायण चौधरी योगी सरकार में दुग्ध विकास मंत्री हैं. वह रविवार को कौशांबी आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत करने पहुंचे थे. इस दौरान ही उन्होंने लोगों से महंगाई को अपनाने की सलाह दे दी. बता दें कि पिछले कुछ समय से ही केंद्र की बीजेपी सरकार महंगाई के मुद्दे को लेकर घिरी है. सरकार की महंगाई को लेकर आलोचना की जा रही है. पेट्रोल-डीजल के दाम कई जगहों पर 90 रुपए लीटर तक पहुंच गए हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago