बलिया के बेल्थरा रोड में ‘जानलेवा टॉवर’, प्रशासन की लापरवाही से ज़िंदगियां ख़तरे में

बलिया (Ballia) ज़िले में प्रशासन की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की इस लापरवाही की वजह से कई ज़िंदगियां मौत के ख़ौफ में सांस ले रही हैं।

मामला ज़िले के बेल्थरा रोड (Belthara Road) तहसील का है। जहां एक मोबाइल टॉवर लोगों के लिए जान का ख़तरा बना हुआ है और प्रशासन लोगों को इस ख़तरे से बचाने के लिए कोई कदम उठाता नज़र नहीं आ रहा। दरअसल, यह टॉवर (Tower) तहसील के पूर्वांचल ग्रामीण बैंक (Purvanchal Gramin Bank) की छत पर 16 साल पहले लगाया गया था। जानकारी के मुताबिक, इस टॉवर को लगाने के लिए नगर पंचायत से अनुमति नहीं ली गई थी।

 

लेकिन जिस वक्त यह टॉवर (Tower) लगाया गया था उस वक्त तहसील के लोग इलाके में मोबाइल नेटवर्क (Mobile Network) के आने से बहुत ख़ुश थे, इसलिए उस वक्त टॉवर लगाए जाने पर कोई सवाल नहीं उठे थे।

बाद में जब इस टॉवर की वजह से बैंक की छत कमज़ोर होने लगी तो इसपर सवाल उठने लगे। इलाके के लोगों ने इस ख़तरे को महसूस किया और इसकी शिकायत प्रशासन में की। इस टॉवर को लेकर उचित कार्रवाई करने के लिए डीएम-एसडीएम कार्यालय से लेकर नगरपालिका और लेखपाल तक को कई पत्र लिखे गए, लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब हालत यह है कि आसपास के लोगों के साथ ही बैंक कर्मचारी भी टॉवर की मौजूदगी से डरे हुए हैं। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि वह मौत के साए में जी रहे हैं, उन्हें नहीं पता कब टॉवर की वजह से बैंक की छत उनके ऊपर गिर जाए और उनकी मौत हो जाए। वहीं आसपास के लोग भी इससे काफी डरे हुए हैं।

इलाके के लोगों का कहना है कि अगर बैंक की छत गिरी तो आसपास के घर भी इसकी चपेट में आएंगे, जिससे कई ज़िंदगियां ख़तरे में आ सकती हैं। इस संबंध में डीएम कार्यालय में शिकायत करने वाले इमरान जावेद (Imran Javed) बताते हैं कि टॉवर का ख़तरा ज़्यादा मशीनों के लगाने की वजह से बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि इस एक टॉवर के ज़रिए कई मोबाइल नेटवर्क कंपनियां काम करती हैं, जिसकी वजह से मशीनें बढ़ाई गई हैं और मशीनों के बढ़ने के साथ ही ख़तरा भी बढ़ गया है। इमरान ( Imran) का कहना है कि इन मशीनों की तेज़ आवाज़ से आसपास के लोग काफी परेशान हैं। मशीनों का शोर इतना होता है कि वह अपना कोई भी काम सही से नहीं कर पाते और न ही चैन से सो पाते हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों से वह इस टॉवर के ख़िलाफ शिकायत कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी गुहार नहीं सुन रहा। उनका कहना है कि अगर इस दिशा में प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए वह प्रशासन से इस दिशा में जल्द से जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।

वहीं बलिया ख़बर (Ballia Khabar) ने इस मामले पर जब बेल्थरा रोड (Belthara Road) एसडीएम (SDM) विपिन कुमार जैन (Vipin Kumar Jain) से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वह मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago