बलिया में स्कूलों की छुट्टी को लेकर आज फिर आया नया स’र्कुलर

बलिया– कई दिनों से लगातार हो रही आफत की बारिश ने बलिया समेत पूरे पूर्वांचल पर कहर बनकर टूटा है. जनजीवन ठहर गया है. क्षेत्र में हो रही तेज बारिश से स्थिति हर क्षण विकट होती जा रही है. जिसकी वजह से लोगों की ज़िन्दगी अस्त व्यस्त हो गयी है. घर से निकलना मुश्किल हो गया है. वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा. पिछले कई दिनों से बंद स्कूलों को लेकर आज सोमवार को फिर एक नया सर्कुलर जारी किया है

जिसके चलते स्कूलों को 1 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है लेकिन 2 अक्टूबर पुनः स्कूल खोले जायेंगे. नया आदेश के मुताबिक कल यानी कि 1 तारिख को भी बलिया के सभी सहायता और मान्यता प्राप्त से लेकर सीबीएससी और आईसीएससी स्कूल कक्षा एक से आठ तक बंद रहेंगे. इसके अलावा बाढ़ और बारिश की वजह से जर्जर स्कूल भवन और क्लास के पास कोई स्टूडेंट न जा पाए, यह भी बलिया जिलाधिकारी ने सुनिश्चित करने को कहा है.

आपको बता दें कि प्रशासन का आदेश न मानने वालों के खि’लाफ स’ख्त ए’क्शन लेने की भी बात कही गयी है. आपको बता दें कि पितृविसर्जन के मद्देनज़र भी यह फैसला लिया गया है. बहरहाल, अब जिन स्कूलों में कल छुट्टी नहीं की गयी थी, उन्हें भी प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए अपने स्कूल में छुट्टी करनी पड़ेगी.

आपको बता दें कि बारिश फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रही है. बलिया के आस पास के इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है. सड़क पर पानी लगा हुआ और जो लोग निकल भी रहे हैं उन्हें तमाम तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यूँ देखा जाये तो इतनी बारिश में बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी दिक्कत हो रही थी.

ऐसे में प्रशासन के इस फैसले से बच्चो के लिए भी काफी आसानी हो गयी है. खैर, उम्मीद है कि स्कूल प्रशासन बलिया जिलाधिकारी के आदेश का पालन करेंगे और कल यानी कि 30 तारिख को अपना स्कूल बंद रखेंगे. फिलहाल कल भी मौसम ऐसा ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago