बलिया में जल जमाव के बीच युवा चेतना का प्रद’र्शन, नेताओं-अधिकारीयों की सद्बुद्धि के लिए की दुआ

बलिया– बा’ढ़ और बा’रिश के बीच बलिया के लोगों का जीना मुहाल हो गया है. जगह जगह पानी भरा हुआ है. सड़के पानी में डूबी हुई हैं और लोग अपने घरों में कैद हैं. इससे पहले भी प्रशासन पर बा’ढ़ के लिए चालू राहत कामों में लापर’वाही का आरोप लग रहा था, अब बारिश ने नगरपालिका की भी पोल खोलकर रख दी है. बड़ी बात यह है कि ऐसे वक़्त में बलिया के लोगों के साथ उनके द्वारा चुने गए विधायक और सासंद का कुछ अता पता नहीं है. फिलहाल कोई आम जनता की सुध लेने वाला नहीं है.

इस बीच अब युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने अपने साथियों के साथ नगरपालिका और प्रशासन की असफलता को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान रोहित कुमार सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर घंटो पानी में बैठकर प्रदर्शन किया. जनता पस्त-सरकार मस्त के नारों के साथ कार्यकर्ता और आम लोगों ने अपनी नाराज़गी का इज़हार किया.


रोहित कुमार सिंह ने कहा कि दो तीन दिन की बारिश में पूरे शहर में जल-जमाव हो गया है. लोग परेशान हैं. घर से निकलने में भी तमाम मुश्किल हैं लेकिन कोई उनके बारे में सोचने वाला नहीं है. उन्होंने कहा है कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए नगर पालिका की सारी व्यवस्था फ़ेल हो गई है. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के नगर विकास विभाग को भी इसकी कोई चिंता नहीं है और न ही किसी को जल निकासी की व्यवस्था करने का ख्याल है.

इसके अलावा उन्होंने कल्पना कालोनी की मंदिर में पूजा करके नेताओं और अधिकारियों को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की. इस दौरान उनके साथ उनके संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना से लेकर औसाफ आलम, मोहन सिंह, अजय ओझा, कबीर खान, आलोक राय आशीष यादव और अवधेश सिंह के साथ बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago