बलिया– बलिया समेत पुरे पूर्वांचल में बारिश का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बलिया के साथ साथ आस पास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों की ज़िन्दगी अस्त व्यस्त हो गयी है. घर से निकलना मुश्किल हो गया है. वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा.
जिसके चलते स्कूलों को 28 तक बंद रखने का आदेश दिया गया था लेकिन अब लगातार बारिश को देखते हुए बलिया जिलाधिकारी ने नया आदेश दिया है कि कल यानी कि 30 तारिख को भी बलिया के सभी सहायता और मान्यता प्राप्त से लेकर सीबीएससी और आईसीएससी स्कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा बाढ़ और बारिश की वजह से जर्जर स्कूल भवन और क्लास के पास कोई स्टूडेंट न जा पाए, यह भी बलिया जिलाधिकारी ने सुनिश्चित करने को कहा है.
आपको बता दें कि प्रशासन का आदेश न मानने वालों के खि’लाफ स’ख्त ए’क्शन लेने की भी बात कही गयी है. आपको बता दें कि पितृविसर्जन के मद्देनज़र भी यह फैसला लिया गया है. बहरहाल, अब जिन स्कूलों में कल छुट्टी नहीं की गयी थी, उन्हें भी प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए अपने स्कूल में छुट्टी करनी पड़ेगी.
आपको बता दें कि बारिश फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रही है. बलिया के आस पास के इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है. सड़क पर पानी लगा हुआ और जो लोग निकल भी रहे हैं उन्हें तमाम तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यूँ देखा जाये तो इतनी बारिश में बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी दिक्कत हो रही थी.
ऐसे में प्रशासन के इस फैसले से बच्चो के लिए भी काफी आसानी हो गयी है. खैर, उम्मीद है कि स्कूल प्रशासन बलिया जिलाधिकारी के आदेश का पालन करेंगे और कल यानी कि 30 तारिख को अपना स्कूल बंद रखेंगे. फिलहाल कल भी मौसम ऐसा ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…