घोसी सीट से सपा ने सुधाकर सिंह को तो वही बीजेपी ने इस नेता को बनाया उमीदवार

मऊ : समाजवादी पार्टी ने मऊ के घोसी (सुरक्षित) से सुधाकर सिंह को अपना उमीदवार बनाया है. वहीँ भाजपा ने भी घोसी विधानसभा सीट से विजय राजभर को टिकट दिया है। बता दें की उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 10 विधानसभा सीटों पर तो समाजवादी पार्टी ने छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट– घोसी से सुधाकर सिंह सपा प्रत्याशी, मानिकपुर से निर्भय सिंह पटेल प्रत्याशी, जैदपुर से गौरव रावत सपा प्रत्याशी, जलालपुर से सुभाष राय सपा प्रत्याशी, प्रतापगढ़ से बृजेश वर्मा पटेल प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट– लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से सुरेश तिवारी, चित्रकूट की मऊ मानिकपुर विधानसभा सीट से आनन्द शुक्ला, रामपुर से भारत भूषण गुप्ता, सहारनपुर की गंगोह सीट से किरात सिंह, अलीगढ़ की इगलास सुरक्षित सीट से राजकुमार सहयोगी, कानपुर की गोंविदनगर सीट से सुरेन्द्र मैथानी, बाराबंकी की जैदपुर सुरक्षित सीट से अम्बरीश रावत, बहराइच की बल्हा सुरक्षित सीट से श्रीमती सरोज सोनकर, अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट से राजेश सिंह और घोसी विधानसभा सीट से विजय राजभर शामिल है।

17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों के लिए  21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे और इन सीटों पर नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे. उत्तर प्रदेश की सीटों पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं. इससे पहले लोकसभा चुनावों में दोनों ने एक साथ गठबंधन में दांव आजमाया था, जिसमें सपा ने पांच और बसपा ने 10 सीटें जीती थी, और इसके बाद दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago