Categories: Uncategorized

दिल्ली में नौकरी कर रहे बलिया के श’ख्स की “प्र’दूष’ण” ने ली जा’न

बलिया: इन दिनों उत्तर भारत खासकर दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों के लोग भारी प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि सरकार ने लोगों को खुले में ज्यादा देर तक घूमने से परहेज करने के निर्देश दिए हैं। खबर के मुताबिक आज ही दिल्ली के प्रदूषण से बलिया के रामचंद्र यादव नाम के एक शख्स की जान चली गई। बताया जाता है कि जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के रहने वाले रामचंद्र यादव दिल्ली में एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करता था।

वहां प्रदूषण के कारण सांस संबंधी बीमारियों की चपेट में आ गया। वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। युवक का शव दिल्ली से बलिया के लिए रवाना कर दिया गया है।सोनबरसा निवासी रामचंद्र यादव का पुत्र सुजीत कुमार यादव(25) बीटेक करने के बाद दो महीने पहले दिल्ली के आनंद विहार पटपड़गंज स्थित हार्वेस्टर कंपनी में जॉब करने गया।

वहां वह दिल्ली के प्रदूषण का शिकार हो गया। उसे दम घुटने व स्वास्थ्य संबंधी परेशानी शुरू हो गई। वह ओखला में किराए के मकान में रहता था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे आनंद विहार के होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार 6 नवंबर को दोपहर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव को दिल्ली से सोनबरसा के लिए रवाना किया गया है।युवक के दो छोटे-छोटे भाई हैं।

परिवार के लोगों का कहना है कि वह पढ़ने में मेधावी था, इसलिए परिवार के लोगों ने जमीन-गहना आदि बेच कर उसकी पढ़ाई पूरी कराई। वह भी परिवार वालों की उम्मीदों पर खरा उतरा और पढ़ाई पूरी करते ही नौकरी करने लगा। उसकी नौकरी लगने से परिवार के लोग काफी खुश हुए थे, उन्हें उम्मीद थी कि अब उनके बुरे दिन समाप्त हो जाएंगे, लेकिन होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago