Categories: देश

दिल्ली-एनसीआर में लौटा आंधी-तूफान, यूपी में बिजली गुल, इमरजेंसी नंबर जारी

उत्तर भारत में कहर बरपाने के बाद फिर से तूफान लौट आया है. दिल्ली में तूफान ने दस्तक दे दी है. हरियाणा की तरफ से आए तूफान की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है. एहतियातन यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. हरियाणा के बाद मेरठ और गाजियाबाद में सभी स्कूल मंगलवार को बंद रखने के आदेश दे दिए गए हैं. दिल्ली में कल सेकेंड शिफ्ट के स्कूल बंद रहेंगे.

सबसे पहले राजस्थान के कई हिस्सों में अचानक तेज हवा के साथ रेत की परते उड़ती दिखाई दीं। धूल भरी तेज आंधी ने झुंझुनूं और सिकर को भी अपनी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हुई है। और कई जगह पर पेड़ और खंभे गिरने की भी खबरें हैं।

वहीं हरियाणा के जींद में गरज के साथ हल्की बूंदाबादी तो बेरी में तेज आंधी और रेवाड़ी में भी तूफान ने रफ्तार पकड़ ली है और पूरे शहर की बिजली गुल हो चुकी है।

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कल स्कूल बंद रहेंगे। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी तूफान ने दस्तक दे दी है, कई इलाकों में धूल भरी आंधी शुरू हो चुकी है। इस बीच दिल्ली सरकार ने चेतावनी के बाद सावधानी बरतने की सलाह देते हुए अडवाइजरी जारी की है। दिल्ली में भी कल सभी स्कूल बंद रहेंगे।

इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति के लिए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से इमरजेंसी टोल फ्री नंबर (1077) जारी किया गया है. तूफान आने पर क्या करें और क्या न करें, इसकी एडवाइजरी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। जिसके मुताबिक, इस दौरान  50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग ने अंबर रंग के अलर्ट में बताया कि जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सिक्किम और पश्चिमी बंगाल के कई हिस्सों में मौसम खराब हो सकता है।

मौसम विभाग चार कलर कोड में चेतावनी जारी करता है जो सावधानी के स्तर पर आधारित होते हैं। ग्रीन (कोई कार्रवाई नहीं), येलो (स्थिति पर नजर बनाए रखें), अंबर (सरकारी एजेंसियां खराब मौसम के लिए तैयार रहें) और रेड (एजेंसियां कार्रवाई करें)।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago