बलिया पहुचे देश के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हेयर स्टाइल को उनके शरीर के हिसाब से सबसे बेहतर बताया । उन्होंने ने कहा की मौका मिला तो उनके भी बाल अवश्य काटूंगा।
हबीब सोमवार को पार्क इन में सैलून के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी पेशा छोटा बड़ा नहीं होता है। मैं यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला हूं। मेरे पिता जी सैलून चलाते थे। मैंने कैंची से दोस्ती की आज इसका नतीजा सभी के सामने है। मुझे बालों से खेलने में बड़ा मजा आता है।
सैलून की कुर्सी पर बैठा व्यक्ति कितना बड़ा है या छोटा उससे मुझे कोई मतलब नहीं है। मुझे केवल उसके बाल ही नजर आते हैं। कहा कि यह एक धंधा है जिसमें तीन माह मेहनत करो और सुखी रहो। देखने में यह काम पहले छोटे वर्ग का था लेकिन अब यह एक अच्छा रोजगार बन गया है। यह देश के लिए काफी सुखद है।
कहा कि कोई काम छोटा नहीं होता है। बस उसमें शिक्षित होना चाहिए। बताया कि देश के 24 राज्यों और 110 शहरों में 750 आउट लेट चलता है। कंपनी का लक्ष्य है तीन साल में एक हजार सैलून खोलने का है। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने हेयर स्टाइल के बारे में विस्तार पूर्वक बात की। कहा कि मोदी ने देश में नई ऊर्जा प्रदान की है।
आगे भी उनके नेतृत्च में देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने आलिया भट्ट को भविष्य की बेहतरीन हीरोइन व सलमान को अच्छा एक्टर बताया। इस मौके पर कामेश्वर , अभिषेक मिथिलेश , आशिता , शालिनी, खुश्बू, कमलावती आदि मौजूद थी।
बता दें की जावेद हबीब देश के जाने माने हेयर ड्रेसर हैं । इन्होने राज नेता से ले कर बड़े बड़े उद्योगपति भी जावेद हबीब से सेवा लेते हैं ।
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही हरयाणा में जावेद हबीब को दिल का दौरा भी पड़ा था ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…