बलिया में माॅरीशस के पीएम का पैतृक घर होने का रसड़ा के इस गांव ने किया दावा

बलिया। जनपद के रसड़ा में आये माॅरीशस के उच्चायुक्त का प्रयास रंग लाने लगा है। इस दिशा में रसड़ा ब्लाॅक के अठिला गांव निवासी जयप्रकाश यादव पुत्र जयनाथ यादव ने उपजिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर माॅरीशस के प्रधानमंत्री को अपने घर खानदान का होने का दावा किया है।

अब सच्चाई क्या है? यह तो प्रशासनिक जांच के उपरान्त ही स्पष्ट हो पायेगा। किन्तु जिस प्रकार से उनके द्वारा पारिवारिक कुर्सीनामा का मैप रखा गया है, कि यदि वह सच है तो निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री का घर जो उनके अनुसार रसड़ा में बताया गया है। वह अठिला गांव में ही है।

बताते चले कि पिछले दिनों माॅरीशस के उच्चायुक्त द्वारा जिलाधिकारी बलिया व प्रशासनिक अमला के साथ पत्रकारों के माध्यम व आम लोगों से वहां प्रधानमंत्री के परिवार के इतिहासिक परिदृश्यों को प्रस्तुत कर उनके घर खानदान को तलाश करने की अपील की। यही नहीं उनके द्वारा यह भी दावा किया गया था कि यदि घर का पता चल गया तो माॅरीशस के प्रधानमंत्री जनवरी माह में वाराणसी यात्रा के दौरान वे अपने गांव भी आ सकते है।

मीडिया के माध्यम से सूचना पाकर अठिला निवासी जयप्रकाश ने यह दावा किया है कि उनके पूर्वज टेकमन यादव के चार पुत्र मुरारी यादव, विदेशी यादव, झुलाई यादव, यदुनाथ यादव नावल्द थे। जिनमे से मुरारी यादव का खानदान गांव पर आबाद है। जबकि विदेशी यादव व झुलाई यादव घर से कमाने के लिये कहीं गये, किन्तु वे आजतक गांव नहीं लौटे। जिस हिसाब से कुर्सीनामा दिया गया है, उससे स्पष्ट होता है कि 150 से 125 वर्ष पूर्व विदेशी यादव घर से कमाने गये थे। चुकि उच्चायुक्त जगदीश्वर गोबर्धन ने यह बताया था कि प्रधानमंत्री के दादा विदेशी यादव रसड़ा परगना से माॅरीशस गये थे। जिनके पुत्र अनिरूद्ध जुग्नाथ प्रधानमंत्री रहे। वर्तमान में प्राविंद जुग्नाथ भी प्रधानमंत्री है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago