दिन दहाड़े चाकू के हमला कर उतरा मौत के घाट

बलिया। जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र के परसिया गांव में मंगलवार को दिन दहाड़े कुछ युवकों द्वारा एक व्यक्ति को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं बचाने की गयी महिला चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गयी। हत्या की खबर सुनते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घाट का जायजा लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट्म के लिए भिजवाया। वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार परसिया के बिजलीपुर पुरवा निवासी मोती चन्द यादव 50 वर्ष पुत्र राम लखन यादव मंगलवार के दिन मे दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच करीब डेढ़ बजे की करीब तीन मोटर साईकिल पर सवार छ: की संख्या मे युवक आये और बातचीत करना शुरू कर दिया। धीरे धीरे बात तू—तू, मै—मै तक पहुंच गयी। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकालकर मोती चन्द यादव के उपर दनादन वार करना शुरू कर दिया। मोती की चीख पुकार सुनकर अपने बेटे को बचाने उसकी माँ चाँदमुनी 70 वर्ष छुड़ाने आयी। उनपर ही युवक ने चाकू से हमला बोल दिया। जिससे चांदमुनी बुरी तरह घायल हो गयी।

 

ग्रामीणों आता देखे सभी युवक फरार हो गये। ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में मां—बेटे को उपचार के लिए बलिया हास्पिटल ले जा रहे थे कि रास्ते में मोतीचन्द्र ने दम तोड़ दिया । वहीं घायल मां का उपचार जारी है। मृतक की चार पुत्री व एक पुत्र है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। वहीं अप्रत्याशित घटना से परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। हत्या कारण पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago