Categories: खेल कूद

लंदन टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड के पहले सत्र में दिए 4 झटके

नई दिल्ली: लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने पहले सत्र में मेजबान इंग्लैंड के चार विकेट 89 रनों पर ही चटका दिए। बता दें कि पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुलने के बाद दूसरे दिन भी बारिश के कारण आधे दिन का ही खेल हो सका था। इस आधे दिन में भी इंग्लैंड ने जेम्स एंडरसन के पांच विकटों के दम पर भारत को 107 रनों पर समेट दिया था।

हालांकि तीसरे दिन मौसम बदला हुआ है और गेंदबाजों को उस तरह की मदद नहीं मिल रही है जैसी पहले दिन मिल रही थी। अपनी पहली पारी खेलने उतरी मेजबान टीम ने बदली हुई स्थिति में भी अच्छी शुरुआत नहीं की।

इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट 28 के कुल स्कोर पर केटन जेनिंग्स (11) के रूप में खो दिया। जेनिंग्स को मोहम्मद शमी ने पवेलियन की रहा दिखाई। दूसरे सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक (21) चार रन बाद ईशांत ने विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया।

वहीँ इंग्लैण्ड की तरफ से पदार्पण कर रहे ओली पोप ने बिगड़ते हालात देख संयम के साथ बल्लेबाजी की और कप्तान जोए रूट के साथ टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। पोप 77 के कुल स्कोर पर हार्दिक पांड्या की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए। उन्होंने 38 गेंदों की पारी में तीन चौके मारे।

जोए रूट को शमी ने आउट किया और इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई। जॉनी बेयर्सटो चार रनों पर नाबाद हैं। इंग्लैंड भारत की बराबरी करने से 18 रन दूर है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago