बलिया पहुचे डिप्टी सीएम, बोले- आज का युवातुर्क वो, जिनके हाथ में कम्प्यूटर

बलिया। उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को युवा तुर्क कहे जाने पर कहा कि आज का युवा तुर्क वो युवा है, जिसके हाथ में कम्प्यूटर है। चंद्रशेखर की बखान करते हुए कहा कि लखनउ में उनके नाम पर सडक व मूर्ति लगाई जायेगी। इसके लिए उनके परिजनों से परामर्श लिया जायेगा।

हाइस्कूल इंटर का सत्र 1 अप्रैल से शुरू किया। 15 जून पर महाविद्यालय का रिजल्ट सुनिश्चित करते हुए 10 जुलाई से विवि का पठन-पाठन शुरू करने का निर्णय लिया। धरातल पर ऐसा हुआ भी और इसी वजह से आज माध्यमिक व उच्च शिक्षा में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विवि में विदेशी भाषाओं को भी शामिल करने की पहल शुरू की।

रोजगारपरक शिक्षाओं को जोड़ने का काम किया। प्रयास यह भी है कि शिक्षा के साथ रोजगार भी सुनिश्चित कराया जा सके। कैम्पस सलेक्शन के लिए यहां भी विचार होना चाहिए। कहा कि उस हिसाब से इस विवि में पाठ्यक्रम का निर्धारण हो। कहा कि 47 नए महाविद्यालय खोलने जा रहे हैं।

सरकारी स्कूलों में लोगों को जाने को प्रेरित करने पर भी हमारा जोर है। बताया कि माध्यमिक शिक्षा के तहत 2700 कौशल विकास केंद्र भी खोलने पर काम हो रहा है। कम्पनियों से टाई-अप किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यही है कि छात्रों को रोजगार भी मुहैया कराई जा सके।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago