किसान आंदोलन के दौरान भारत बंद, नारद राय बोले- सरकार काला कानून को वापस ले नहीं तो …!

 Bharat Bandh Today Updates बलिया डेस्क: देशभर के किसान संगठनों ने आज (मंगलवार, 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है. इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों के किसान संगठन शामिल हैं.

ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमिटी के बैनर तले बुलाए गए भारत बंद में देशभर के 400 से ज्‍यादा किसान संगठन शामिल हैं.  मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस  समेत दर्जन भर राजनीतिक दलों ने भी बंद का समर्थन किया है.

इसी के मद्देनज़र बलिया में भी समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. बलिया नगर विधानसभा मे समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री श्री नारद राय के नेतृत्व में मोटरसाइकिल से गांव-गांव संपर्क किया.

नारद राय  ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ जो काला कानून पास करने का काम किए उसे देश हित में तत्काल वापस ले नहीं तो देश उग्र आंदोलन को बाध्य होगा और आंदोलन से होने वाली हर प्रकार की छति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार की होगी.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और हम लोगों के आदर्श डॉ राम मनोहर लोहिया चौधरी चरण सिंह, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र, मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव जी ने सदैव ये मत रहा है की देश तभी खुशहाल और विकसित होगा जब देश का किसान खुशहाल और विकसित होगा.

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी जो पूंजीपतियों के इशारे पर नाचने वाली पार्टी है मुट्ठी भर लोगों के हाथ में नाचने और चलने वाली पार्टी है देश के किसानों के बुरे दिन के लिए काला कानून पास करने का काम कर रही है.  समाजवादी पार्टी किसानो की आवाज बन कर सड़कों को तब तक गरम करती रहेगी जब तक किसानों की मांगों को मानते हुए केंद्र सरकार ये काला कानून वापस नहीं ले लेती.

नारद राय ने बलिया विधानसभा के तमाम साथियों और किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने रास्ते मे समाजवादी किसान यात्रा का स्वागत किया और ये आश्वासन दिलाया की इस संकट की घड़ी मे समाजवादी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है. साथ ही नारद राय ने बलिया विधानसभा के विगत दिनों प्राकृतिक आपदाओं से हुए किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए भी उचित मुवावजे की मांग की .

इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के नेता प्रभुनाथ यादव जी, समाजवादी पार्टी जिला सचिव श्री रवींद्र यादव जी, विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव जी, पूर्व जिलापंचायत सदस्य सुरेन्द्र चौधरी जी, मृत्युंजय राय जी, प्रधान शब्बीर खान जी, प्रधान कमलेश राय जी, आनंद यादव जी, डॉक्टर परवेज जी, मुलायम खान, इत्यादि रहे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago