Bharat Bandh Today Updates बलिया डेस्क : बलिया मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह किसानों द्वारा आहुत भारत बंद के समर्थन में उतरे। एनएच- 31 को कुछ देर के लिए युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में रोक दिया।किसान एकता ज़िन्दाबाद,काला कृषि बिल वापस लो नारा लगाते हुए युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने एनएच-31 को रोक दिया।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की किसान सड़क पर 13 दिन से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है और प्रधानमंत्री कुंभकर्णी नींद में हैं। श्री सिंह ने कहा की किसान भारत में भगवान माना जाता है और सनातनी प्रधानमंत्री ने भगवान को चौराहा पर खड़ा कर दिया है।
श्री सिंह ने कहा की काला कृषि बिल मोदी सरकार को वापस लेना होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबानी-अड़ानी के कहने पर ज़िद में आ गए हैं।श्री सिंह ने कहा की मोदी सरकार किसानों की ज़मीन अंबानी-अड़ानी को देना चाहती है।श्री सिंह ने कहा की मोदी सरकार भ्रम फैलाकर आंदोलन को कमजोर करना चाहती है।
श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ खड़ी है।श्री सिंह ने कहा की विपक्षी पार्टीयों के आंदोलन से सरकार को इतनी बेचैनी क्यों है।श्री सिंह ने कहा की मोदी सरकार हिटलरशाही की नीति पर चल रही है।श्री सिंह ने कहा की संविधान ने हमें संघर्ष करने का अधिकार दिया है हम सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ लड़ते रहेंगे।श्री सिंह ने कहा की किसान आंदोलन और तेज होगा।
इस अवसर पर अजय राय मुन्ना,बच्चा सिंह,बैजू राय,जमाल हस्नैन डंपु,जिशान अहमद अंसारी,सैफ नवाज,नकुल राय,अजय ओझा,चमचम तिवारी,सन्नी तिवारी,आलोक राय सोनू,राहुल यादव,आदित्य चौबे,रामजी पांडेय आदि उपस्थित रहे।
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…