केवल शिलान्यास कर जनता को भ्रमित कर रही है भाजपा सरकार: मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा ‘कल्याण मित्र’ की तैनाती किए जाने पर सवाल खड़ा किया है। उनहोंने तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि सरकार अपनी योजनाओं के प्रचार व फीड बैक लेने के लिए कल्याण मित्र की तैनाती के बजाए सरकारी महकमों में खाली पदों को जल्द से जल्द भरे।

मायावती ने कल्याण मित्र की तैनाती पर कहा कि यह सरकार की एक विफलता है।
सरकार अरबों रुपये प्रचार प्रसार पर खर्च कर रही है। इसके बावजूद उनकी योजनाओं की लोगों को इसका लाभ ही नहीं मिल पा रहा है। उनहोंने कहा है कि सभी ब्लाकों में कल्याण मित्र की नियुक्ति किए जाने से साफ है कि भाजपा व आरएसएस के मूल काडर में जमीनी स्तर पर कोई जोश नहीं रहा। ऐसा लगता है कि पार्टी अपने काडर को मुर्दा ही मान रही है।

मायावती ने कहा कि हर ब्लाक में एक लोक कल्याण मित्र की तैनाती अपने कुछ चहेतों को वक्ती तौर पर तुष्टिकरण करने का उपाय मात्र है। इससे जनहित व विकास का कुछ भी भला होने वाला नहीं है। भाजपा सरकार केवल शिलान्यास कर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अपना वादा याद रखना चाहिए कि वह प्रदेश में विकास की गंगा बहा देगी। रोजगार पैदा करेगी और पलायन रोकेगी, यह ‌वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियों का यह आरोप सही है, क्योंकि उत्तर प्रदेश लगातार पिछड़ता ही जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि विकास व जनहित की इनकी योजनाएं पूरी तरह कागजी साबित हो रही हैं। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था और इसके साथ ही महिला सुरक्षा व सम्मान के मामले में तो यह सरकार फिसड्डी है ही, जो कि हर स्तर पर प्रमाणित है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago