बेल्थरा रोड डेस्क : लॉकडाउन और महामारी के बीच एक तरफ़ जहाँ प्रशासन और पुलिस के काम को सराहा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ़ अपने बलिया के बेलथरा रोड में लॉकडाउन का पालन करवाने की वजह से तहसीलदार बेल्थरा रोड को काम से हटा दिया गया है.
दरअसल तहसीलदार बेल्थररोड पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सतीश कुiमार गुप्ता ने पीटने का आरोप लगाया है, जिसके बाद उनके ख़िलाफ़ यह एक्शन किया गया है और अगले आदेश तक उन्हें कलेक्ट्रेट बलिया में संचालित नियंत्रण कक्ष, कोविड 19 में बतौर नोडल अधिकारी संबद्ध दिया गया है.
सतीश कुमार गुप्ता का कहना है कि वह बिल्थरारोड सीएचसी अधीक्षक डॉ. जीपी चौधरी से सैनिटाइजर लेने गए थे.
वापस लौटने के दौरान चौधरी चरण सिंह तिराहे पर पहले से मौजूद तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह ने रोककर गली दो और 10 डंडे मारे.
वहीं तहसीलदार का कहना है कि सत्ता के घमंड में ग्राम प्रधान ने अनर्गल टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि पीटने का आरोप ग़लत है. हम बस सख़्ती से लॉकडाउन के नियम का पालन करा रहे हैं.
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…