बलिया डेस्क : किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को घोषित बंद का मिला जुला असर देखने को जिले में मिला। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों में प्रतिदिन की भांति दुकानें खुली रहीं और वाहनों का आवागमन जारी रहा।
सपा नेता सुबह बंद के समर्थन में निकले तो उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर किया। जबकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष को घर से ही उठा लिया गया था। यूथ कांग्रेस के नेता जैनेंद्र पांडेय और कार्यकर्ताओं की पिटाई हुई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जैनेंद्र पांडेय मिंटू के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का पुतला दहन का प्रयास किया। पुतला छीनने को लेकर पुलिस से कांग्रेसजनों की झड़प भी हुई।
इस दौरान कोतवाल विपिन सिंह ने जैनेंद्र पांडेय को पीट दिया और पुलिस वालों ने पुतला छीनकर कार्यकर्ताओं को लाठी भांज कर भगा दिया। पुलिस ने शिव प्रताप ओझा, फूलबदन तिवारी, सत्यम तिवारी, अबुल फैज, यश मिश्रा, बंटी को गिरफ्तार कर लिया।
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…