बलिया- दहेज़ उत्पीड़न में फँसा शिक्षा विभाग का बड़ा अधिकारी, DM के पास पहुँची पत्नी!

बलिया : एक तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जनपद के बेसिक शिक्षा के उच्चाधिकारी की पत्नी ज्योति सचान आज इंसाफ पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। पत्नी ज्योति ने बताया कि आज एक साल से पति के साथ बात नहीं हो पा रही है, पति उनका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। खर्चा भी नहीं दे रहे हैं।
पत्नी ज्योति सचान ने बताया कि विगत सात दिसंबर २०१५ को उनकी बेसिक शिक्षा के अधिकारी जो वर्तमान में बलिया की कमान संभाले हुए हैं, शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उनका पति उनके साथ मारपीट करने लगे तथा दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने लगे।
फिर भी ज्योति के घरवालों ने घर बसाने का प्रयास किया, लेकिन पति (बेसिक शिक्षा के उच्चाधिकारी) मानने को तैयार नहीं थे और अत्याचार दिन-ब-दिन बढऩे लगा। पहले तो सिर्फ पति का उत्पीडऩ सहना पड़ता था, लेकिन इसके बाद से सास, ससुर, जेठ, देवर, भांजा, भांजी सब परेशान करने लगे और इसबीच उनका पति उनको छोड़कर बलिया आ गए।
पत्नी ज्योति सचान ने बताया कि बीते एक साल उनका और उनके पति के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है तथा उनका नंबर भी पति ने ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। ऐसे में उनको दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। बताया कि पति उनको खर्चा भी नहीं दे रहे हैं।
एक साल पहले ही दर्ज हुआ था दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा
जब पति से संपर्क नहीं हो पाया तथा सास-ससुर ने उनको  ससुराल रखने से इंकार कर दिया तो मजबूरन पत्नी ने सास, ससुर, देवर, जेठ, भांजा, भांजी के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा कायम कराया।
डीएम के कान में भी नहीं रेंग रहा जूं
पीडि़त पत्नी ज्योति सचान ने बताया कि बीते एक साल से दर्जनों बार जिलाधिकारी श्री हरिप्रताप शाही के यहां गुहार लगाई है, लेकिन उनके कान में जूं नहीं रेंग रहा है।
फोन उठाना मुनासिब नहीं समझे बीएसए
इस खबर के सिलसिले में जब हमने बीएसए शिवनारायण सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा।
बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago