बलिया डेस्क: यूपी में पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है, इसी बीच प्रत्याशी भी अपनी तैयारी में लग गए हैं। लेकिन पंचायती चुनाव में सबसे बड़ी मुसीबत बनकर सामने आई है आरक्षण सूची जिसने कई उम्मादवरों के उम्मीद पर पानी फेर दिया है।
जिसमें कई सीटों पर प्रत्याशियों के उम्मीद के विपरीत सीटों को आरक्षित कर हो गई है इसको देखते हुए हर प्रत्याशी अपना चुनावी गणित सेट करने में लगे हुए हैं लेकिन जब बात आरक्षण की होती है तो कई प्रत्याशी इसमें पीछे छूट जा रहे हैं लेकिन कई प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो इसमें अपने आप को पीछे छोड़ना नहीं चाहते हैं हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जिले बैरिया थाना क्षेत्र के करन छपरा गांव में जब सीट महिला के लिए आरक्षित हुई तो वहां के एक प्रत्याशी ने ऐसा कारनामा कर दिया।
जो पूरा जिले में चर्चा का विषय बन गया जी हां, प्रत्याशी का नाम है हाथी सिंह ( 45) हैं जो प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहते थे जब इनकी सीट महिला के लिये आरक्षित घोषित हुई तो, इन्होंने जो भीष्म प्रतिज्ञा कि थी कि ता उम्र शादी नहीं करेगे उन्होंने ग्राम समाज व लोगों की भलाई के लिए अपनी स्वतंत्रता तक को कुर्बान दे दी। और छपरा जिले की नीधि कुमारी से शादी कर लीं। यहां तक कि खरमास को भी ठेंगा दिखा दिया। शादी करने करने के बाद इनकी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…