RTI से ख़ुलासा, बलिया में सरकारी रोज़गार योजना के तहत 5 सालों में किसी को नहीं मिली नौकरी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रोज़गार सृजन की स्थिति कितनी बदतर है, इसका ख़ुलासा एक आरटीआई (RTI) के ज़रिए हुआ है।

आरटीआई से पता चला है कि बलिया (Ballia) जिले में पिछले पांच सालों में सरकारी योजना के तहत किसी भी नौजवान को रोज़गार (Rozgar) नहीं मिला है।


दरअसल, बलिया ख़बर (Ballia Khabar) ने सेवायोजन अधिकारी से एक आरटीआई के ज़रिए ज़िले में रोज़गार सृजन से संबंधी जानकारी मांगी थी।

सेवायोजन अधिकारी ने इस आरटीआई के जवाब में बताया कि पिछले पांच सालों में कुल 64797 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन द्वारा पंजीयन कराया है। इन अभ्यर्थियों की फेहरिस्त को http://sewayojan.up.nic.in/ पर भी देखा जा सकता है।


सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि पिछले पांच सालों में सरकारी कोई भी नौकरी बलिया रोज़गार कार्यालय द्वारा नहीं दी गई है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि कुछ नौकरियां प्राइवेट कंपनियों द्वारा मुहैया कराई गई हैं।


वहीं सेवायोजन अधिकारी आरटीआई में किए गए उस सवाल से बचते नज़र आए, जिसमें सरकारी कार्यालयों में रिक्त पदों के बारे में पूछा गया था।

उन्होंने कहा, “रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय के माध्यम से नहीं कराई जा सकती है। इसके लिए कार्मिक (रिक्त) विभाग से सूचना प्राप्त कर सकते हैं”।


इन तथ्यों के सामने आने के बाद अब सवाल यह उठता है कि आख़िर सरकार रोज़गार सृजन किस दिशा में क्या काम कर रही है?

क्या सूबे के सरकारी दफ्तरों में कोई भी रिक्त स्थान नहीं है, जहां लोगों की भर्ती की जा सके? अगर सूबे के सरकारी विभागों पर नज़र डालें तो पता चलता है कि लगभग सभी विभागों में लोगों की आवश्यक्ता है।

लेकिन इसके बावजूद काबिल नौजवान बेरोज़गार हैं। क्या सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ये ज़िम्मेदारी नहीं है कि वह इन नौजवानों को रोज़गार मुहैया कराएं? आख़िर सीएम योगी नौजवानों के भविष्य के बारे में कब सोचेंगे?

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago