बलिया में 48 घंटे के अंदर भारी बारिश की संभावना, इतने जून तक दस्तक देगा मानसून

बलिया डेस्क. उमस भरी गर्मी से बलियावासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग पटना ने अगले 48 घंटे के अंदर भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही 20 जून तक बलिया में मानसून आने की संभावना पर मुहर भी लगा दी है. मौसम विभाग पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि अभी जो भी बारिश होगी, वह प्री मानसून की बारिश होगी.

मानसून भले ही केरल में दस्तक दे दिया है, लेकिन उत्तर प्रदेश में आते-आते 20 जून लग जाएगा. वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि प्री मानसून की बारिश के बाद सात जून से मौसम में उमस और बढ़ जाएगा तथा गर्मी अपने चरम सीमा पर पहुंच जाएगी, जो जनमानस के लिए अत्यंत ही कष्टदायक होगा, लेकिन राहत की बात यह है उसके लगभग 15 दिन बाद ही मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी.

गौरतलब हो कि उप्र में मानसून लगभग 15 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया था कि मानसून जहां मई महीने में ही केरल में दस्तक दे देगा, वहीं दस जून तक उत्तर प्रदेश में.

लेकिन इसबीच भयानक अम्रफान के कारण जलवायु में एकाएक परिवर्तन आ गया है और अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया कि उप्र में मानसून आते-आते 20 जून लग जाएगा. इस प्रकार निर्धारित समय से पांच दिन और बाद मानसून उप्र में दस्तक देगा. मौसम विभाग पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि बलिया में 48 घंटे अंदर भारी बारिश की संभावना है, लेकिन यह बारिश प्री मानसून की बारिश होगी. जनपद में मानसून 20 जून तक दस्तक देगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago