बेवज’ह कार्य लटका’ने पर DM ने महि’ला लेख’पाल को सस्पें’ड करने का आदे’श दिया

बलिया – डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने मंगलवार को एकौनी गांव की लेखपाल आयुषी तिवारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया। सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक व्यक्ति ने लेखपाल पर बेवजह वरासत का कार्य लटकाने की शिकायत की। इसके बाद डीएम ने लेखपाल से लम्बे समय से मामला लटकाने का कारण पूछा तो कोई स्पष्ट उत्तर नहीं मिल सका।

इससे नाराज डीएम ने लेखपाल को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी कानूनगो को निर्देश दिया कि अपने-अपने हल्के में जाकर जनसमस्याओं के निस्तारण में तेजी दिखाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 10 दिनों के अंदर लोगों की समस्यायों का समाधान नहीं हुआ तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 170 मामले आए जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

शिकायती पत्र में राशन, पेंशन, अवैध कब्जा आदि की अधिक शिकायतें थी। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने वह अपने से संबंधित मामलों का निस्तारण समय पर व गुणवत्ता के साथ करें। कहा कि लोगों की समस्यायों का वक्त पर निदान नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago