सरकार की सुविधा नहीं मिलने से बलिया में बिंदी के करोबार पर संकट !

बलिया डेस्क: प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत मनियर में बिंदी व्यवसायियों की बैठक मंगलवार को आरिफ कमाल के आवास पर हुई। इसमें योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गयी। इस बैठक में सभासद इफ्तेखार अहमद ने कहा कि बिन्दी निर्माताओं को कोई सरकारी सुविधा, बिन्दी पर बैंकों से लोन आदि की सुविधा नहीं मिल रही है। इससे बिन्दी व्यवसाइयों को संकट का सामना करना पड़ रहा है।

व्यवसायी परमात्मा शर्मा ने कहा कि मैटेरियल का दाम लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर व्यवसायी रोजगार से वंचित होते जा रहे हैं। बिन्दी व्यवसायी मेराज अहमद ने कहा कि मनियर में बिन्दी का व्यापार वर्षों से बड़ी तादाद में लोग करते हैं। सरकार की सुविधा नहीं मिलने के कारण इस उद्योग से व्यापारियों का मोहभंग होता जा रहा है।

एक जिला एक उत्पाद के तहत उम्मीद जगी थी कि अब लोगों को जीने का जरिया मिल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैठक में परवेज आलम, नदीम अहमद, जावेद अहमद, दिलीप गुप्ता, साहेब लाल श्रीवास्तव, कृष्णा, सोनू मासूम, शादाब, मोहताज, सरफराज, रिजवान आलम, सीताराम राजभर, शमीम अख्तर आदि रहे।

एक जिला एक उत्पाद की योजना क्या हैं?

उत्तर प्रदेश में लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक जिला एक उत्पाद योजना का शुभारंभ किया गया है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना का उद्देश्य स्थानीय शिल्प का विकास योजना का मुख्य उद्देश्य है, जिससे छोटे छोटे कारीगरों की आय में वृद्धि करना है।

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago