जिला पंचायत चुनाव में कूदी AIMIM पार्टी, बलिया के उम्मीदवारों का किया एलान

बलिया डेस्क:  उत्तर प्रदेश के सियासी नब्ज को भांपने के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन यानी (AIMIM)ने यूपी के पंचायत चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया।

इसी के साथ- साथ पार्टी ने पहली बार बलिया जिले में भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया हैं। पार्टी ने इस बार बांसडीह ब्लाक से दो  , फेफना से एक और बेल्थरा रोड से चार जिला पंचायत सदस्यों को मैदान में उतारा हैं।

बता दें की इस पंचायत चुनाव में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण भी एक अहम मुद्दा होगा। सांसद असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के नेता हालांकि यही कह रहे हैं कि पंचायत चुनाव में वह दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक तीनों वर्ग के प्रत्याशी उतार रहे हैं। मगर इस दल का फोकस मुस्लिम आबादी बाहुल्य ग्रामीण इलाकों पर ज्यादा है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव अगले साल 2022 में होने हैं। जिसको लेकर ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व असदुद्दीन ओवैसी की आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का मुलाकातों का दौर लगातार जारी हैं चर्चा ये भी हो रही है कि इन दोनों पार्टिंयों का गठबंधन आगामी विधानसभा में हो सकता हैं। बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी ने पांच साल पहले यूपी की सियासत में 2015 के पंचायत चुनाव के जरिए एंट्री की थी।

उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार से हैं

पिछले पंचायत चुनाव में ओवैसी की पार्टी AIMIM ने सूबे के 18 जिलों में 50 जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इसके सबसे ज्यादा प्रत्याशी आजमगढ़ जिले में उतरे थे। जिसमें जिला पंचायत चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) ने चार सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि 15 सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी। आजमगढ़ और मुजफ्फरनगर में एक-एक सीट और बलरामपुर जिले की 2 जिला पंचायत सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

सतीश

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago