बनारस में इस दिन से शुरू होगी सेना भर्ती रैली, बलिया के युवाओं को मिलेगा मौका

अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। बनारस में जल्द ही भर्ती रैली शुरू होने जा रही है।  वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में 21 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। मंगलवार को भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी किया।

एक नवंबर को शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और दो नवंबर को दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया जाएगा। 27 जनवरी 2019 को लिखित परीक्षा सेना भर्ती कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

भर्ती निदेशक के अनुसार 21 अक्तूबर को मऊ जिले की मऊनाथभंजन व घोसी तहसील, 22 अक्तूबर को मऊ जिले की मुहम्मदाबाद गोहना तहसील व मधुबन तहसील और बलिया जिले के सिकंदरपुर तहसील के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे।

इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

23 अक्तूबर को बलिया जिले की बलिया तहसील, 24 अक्तूबर को बलिया जिले की बांसडीह व रसड़ा तहसील, 25 अक्तूबर को बलिया जिले की बैरिया व बेलथरा रोड तहसील और आजमगढ़ जिले की आजमगढ़ तहसील के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे।

26 अक्तूबर को आजमगढ़ जिले की बुरहानपुर, निजामाबाद, फूलपुर, लालगंज व मेहनगर तहसील, 27 अक्तूबर को आजमगढ़ की सगड़ी तहसील और देवरिया जिले की सलेमपुर व भाटपार रानी तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

28 अक्तूबर को देवरिया जिले की बरहज, देवरिया व रुद्रपुर तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 29 अक्तूबर को गोरखपुर जिले की कंपियरगंज, गोला, खजनी व सहजनवा तहसील और 30 अक्तूबर को बांसगांव, गोरखपुर व चौरीचौरा तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती निदेशक ने बताया कि रैली प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थी आएंगे और सुबह छह बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago