Categories: Uncategorized

भारत-पाक तनाव के बीच कूदा सऊदी अरब, किंग मुहम्मद बिन सलमान ने रवाना किए अपने…

भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी को लेकर अब वैश्विक पटल पर आवाज़ उठने लगी है। इस मसले को लेकर अभी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जल्दी ही दोनों देश से अच्छी खबर आने वाली है। इसके बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने ऐलान किया कि वह भारतीय पायलट अभिनन्दन को छोड़ रहे हैं। जैसी ही यह खबर सामने आई सभी लोगों ने इसका स्वागत किया और इमरान खान की तारीफ भी की है।

अब उम्मीद की जा रही है कि दोनों देश के बीच हालात सुधर सकते हैं। लेकिन इस बीच अब खबर आ रही है कि अमेरिका के बाद अब सऊदी अरब भी इस मामले मे कूदने जा रहा है। अभी दिल्ली में सऊदी के दूत से भारतीय अधिकारियों की मुलाकात के बाद अब सऊदी के विदेश मंत्री पाकिस्तान जा रहें हैं। बताया जा रहा है कि सऊदी के विदेश मंत्री सऊदी प्रिंस के कहने पर उनका सन्देश लेकर पाकिस्तान जा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि सऊदी अरब भी चाहता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती बनी रहे और एक बार फिर से शांति बहाल हो सके। आपको बता दे कि इस पूरे मामले में पाकिस्तान की एयरफोर्स बुधवार को भारतीय सीमा में घुस गई थी। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने उनका मुहंतोड़ जवाब दिया। इसके अलावा इस पर पाकिस्तान का कहना है कि उसने भारत की सीमा में घुसकर बालाकोट का बदला लिया है।

दोनों देशों के अपने अपने दावे हैं। लेकिन इन दावों के बीच पाकिस्तान की तरफ से होने वाली शांति की पहल को दुनिया में भी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि भारतीय पायलट की रिहाई के लिए पाकिस्तान के संगठन और नागरिकों ने प्रदर्शन भी किया था। उनका कहना था कि भारतीय पायलट अभिनन्दन सिर्फ अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। उनका कहना था कि मानवता के आधार पर उन्हें रिहा कर दिया जाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago