Categories: बलिया

बलिया में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुए विभिन्न कार्यक्रम, कलेक्ट्रेट में फहराया गया झंडा

बलिया में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण के बाद विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अपने आवास पर ध्वजारोहण करने के बाद कलेक्ट्रेट में झंडा फहराया।

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित नेता जी सुभाषचन्द बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित किया। जिलाधिकारी ने वहाँ मौजूद सेनानी परिजनों, कलेक्ट्रेट कर्मियों व समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, मेरे लिए गौरव की बात है कि इस क्रान्तिकारी बलिया की धरती पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य मिला। यहां की क्रान्ति की वीर गाथा पढ़ने व याद रखने योग्य है। हम सब अपने वीर बलिदानियों को याद रखते हुए इस आजादी की महत्ता को समझें और इसे अक्षुण्य बनाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकार के साथ कर्तव्य का पालन बहुत जरूरी है। इसलिए जो जिस क्षेत्र में हैं, अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा से करे और बलिया के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराएं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में आजादी की लड़ाई में बलिया के योगदान का सजीव वर्णन किया। एडीएम डीपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर अभिनेन्द्र सिंह, कृष्णकांत विश्वकर्मा, अनवर राशिद फारूखी, साहित्यकार शिवकुमार कौशिकेय, कवि फतेहचंद बेचैन सहित कलेक्ट्रेट स्टॉफ मौजूद थे। संचालन कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 70 बालक तथा 40 बालिकाओं में प्रतिभाग किया। बीएसए मनीष सिंह ने इसको हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने दोंनो वर्ग के छह-छह विजेताओं को पुरस्कृत हर उनकी हौसलाआफजाई की। बालक वर्ग में जेपी राजभर ने प्रथम, साहब सिंह ने द्वितीय, अनुभव यादव ने तृतीय, दीपक प्रसाद ने चौथा, प्रदीप कुमार ने पांचवा व शिवनारायण राजभर ने छठवां स्थान प्राप्त किया।

वहीं बालिका वर्ग में संध्या यादव ने पहला, अंजली कुमारी ने दूसरा, माधुरी कुमार ने तीसरा, नेहा यादव ने चौथा, श्रेया संतोष ने पांचवा व नन्दनी गोंड ने छठवां स्थान प्राप्त किया। दिव्या यादव को सांस्त्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर गणेश पाठक, एनवाईके के उप निदेशक कपिलदेव, क्रीडाधिकारी जवाहर सिंह यादव, उप क्रीडाधिकारी अजय साहू, जावेद अख्तर, गयासुद्दीन, कबड्डी कोच सोनिया आदि मौजूद थीं। संचालन स्टेडियम के अरविंद सिंह ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago