Categories: बलिया

बलिया की फेफना पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता

बलिया में पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विवेक त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सदर श्यामकान्त महोदय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक फेफना बृजमोहन सरोज के नेतृत्व में उप निरीक्षक। रामअचल यादव ने कार्रवाई की और 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम एकौनी फेफना रसड़ा रेलवे क्रासिंग से 150 मीटर दूर अभियुक्त खड़े हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अभिषेक कुमार सिंह पुत्र धर्मेन्द्र कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुत्र स्व0 हरिहर सिंह निवासीगण ग्राम भदपा पोस्ट हजौली थाना गड़वार जनपद बलिया को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगा हुआ और कूटरचित चेचिस का 01 अदद वाहन टाटा ट्रक बरामद हुआ है। गिरफ्तार और बरामदगी के आधार पर थाना थाना फेफना पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण को न्यायालय बलिया भेजा गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago