Categories: featured

79वें स्वतंत्रता दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में दिखी एकता और देशप्रेम की मिसाल

फेफना (बलिया)। जमुना राम मेमोरियल स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध निदेशक तुषार नंद व प्रधानाचार्य एब्री केबी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई।

सरस्वती वंदना के पश्चात नन्हे बच्चों ने “छोटा बच्चा जान के हमको ना समझाना रे” गीत प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा नंदिनी मिश्रा ने “अधरम मधुरम” गीत प्रस्तुत कर वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं जूनियर छात्राओं ने “श्यामा आन बसो वृंदावन में” की मनोहारी प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक तुषार नंद ने विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्यों का पालन अनुशासनपूर्वक करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एब्री केबी ने सभी को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago