Categories: फेफना

तिरंगे के रंग में रंगा फेफना: Holy Path Convent school के बच्चों की उत्साहभरी तिरंगा यात्रा

फेफना (बलिया)। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को हाली पथ कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। स्कूल के प्रिंसिपल आफताब आलम के नेतृत्व में यात्रा फेफना तिराहे से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कपूरी तक पहुंची।

हाथों में तिरंगा थामे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल गूंज उठा। स्कूल प्रबंधक सुबहान अंसारी ने स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताते हुए वीर सपूतों और देश की बेटियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों से देश के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, युवा समाजसेवी विद्यासागर ओझा उर्फ़ छोटू और उनके साथियों ने फूल बरसाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और बच्चों को जलपान कराया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago