वाराणसी एयरपोर्ट पर आयकर विभाग ने पकड़े 2 करोड़ के सोने के गहने

आयकर विभाग ने मंगलवार को हवाई अड्डे पर मुंबई से बनारस पहुंचे एक दंपति के पास से करीब आठ किलोग्राम सोने के आभूषण पकड़ा।

मुम्बई से आयकर विभाग की सूचना पर हवाई अड्डे पर पहुंची टीम ने दोपहर तक सराफा कारोबारी रतन सेठ व पत्नी सोनल सेठ से टर्मिनल भवन के वीआईपी लाउंज में पूछताछ करते रहे। ये दंपति स्पाइसजेट के विमान एसजी 704 से पहुंचे हैं।

कारोबारी फूलपुर थाना क्षेत्र के थाने रामपुर का निवासी है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने सुमन सेठ को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है और रतन सेठ को आयकर भवन ले जाकर पूछताछ कर रहे हैं।

पूछताछ में सामने आया है कि जौनपुर में 22 मार्च को नई थोक आभूषण की दुकान का उद्घाटन होना है। यह आभूषण उसी के लिये है। कारोबारी रतन सेठ की कठिरांव और पिंडरा सहित ठाणे में रिटेल आभूषण की दुकान है। प्रारंभिक तौर पर आभूषणों की कीमत दो करोड़ रुपये है। आयकर विभाग ने सोना सीज कर दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago