राज्यसभा चुनाव के लिए अखिलेश ने बुलाई विधायकों की बैठक

समाजवादी पार्टी राज्यसभा चुनाव में अपनी प्रत्याशी जया बच्चन के साथ साथ बसपा प्रत्याशी भीमराव अम्बेडकर की जीत पक्की कराने में जुट गई है। इसके लिए उन्होंने आज अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठकों के साथ साथ डिनर डिप्लोमैसी के जरिए विधायकों को साधे रखा जाएगा।

सपा मुखिया ने पार्टी दफ्तर में आज सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है। इसमें विधायकों को चुनाव तक लखनऊ में रहने, पूरी तरह एकजुट रहने व भाजपा से सावधान रहने आदि के निर्देश दिये जाएंगे। पार्टी का आशंका है कि कहीं उसके खेमे में सेंध न लग जाए। राष्ट्रपति चुनाव में सपा के कुछ विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया था।

सपा के सामने मुश्किल अपने विधायकों को बांधे रखने की है। निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव व एक मात्र विधायक विजय मिश्र ने ऐलान किया है कि वह भाजपा को वोट करेंगे। सपा ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष के बेटे को ही गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में जिताया है।

ताज होटल में रात्रिभोज 
सपा विधायक राकेश  प्रताप सिंह ने बुधवार को राजधानी के विवांता द ताज होटल में रात्रिभोज का आयोजन किया है। इसमें पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, प्रमुख सचिव रामगोपाल यादव, राज्यसभा प्रत्याशी जया बच्चन, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को बुलाया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री भी बुलाये गये हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago